Thursday, July 22, 2010

{मायूस ना होना कभी }

मायूस ना होना कभी,
पेरशानियों में ना रोना कभी,

क्यूंकि मायूस होना एक बहुत बड़ा गुनाह होता है,
मिलता है सबको वही जो जिसकी किस्मत में लिखा होता है!

हर चीज़ मिलें जहाँ में ये ज़रूरी तो नहीं,
जीने के लिए ये दुनिया इतनी भी बुरी तो नहीं!

कुछ ना मिलने पर कोसतें है जो खुद को,
वो शायद खुद की काबिलियत को पहचानतें नहीं,
होता है जिनको भरोसा खुद पर , वो कभी अपनी हार मानते नहीं!

जिंदगी जीने का एक मायना होता है,
खुद का मन भी एक आइना होता है ,
बहुत जरूरी जीवन के लक्ष्य को जानना होता है!

क्यूँ ना सब अपने जीवन के लक्ष्यों को जाने, और आगे कदम बढायें,
छोड़ मायूसी और परेशानियों के दामन को दूर कहीं, अपनी कामयाबीयों का जशन मानायें!
ठीक उसी तरह जैसे रोज शाम को डूबता हुआ सूरज,
सुबह होते ही फिर अपनी किरणों से सारे जग को जगमगायें!

कुछ बोलती हैं ------


















पंथी
को मिलेगी छाया, ये वृक्षों की फैली पत्तियों बोलती हैं,
मुसफ़िर को मिलेगा किनारा, ये तूफानों में चलती कश्तियाँ बोलती हैं !

पंछियों को उड़ते हुए मिलेगी मंजिल एक दिन, ये उनकी फैली हुई पंखुड़ियां बोलती हैं!
जो ज्ञान से परिपूर्ण है, उसे स्वयं कुछ बोलने की आवश्याकता नहीं पड़ती,
उसके लिए तो सारी दुनिया बोलती है!

बनना है कुछ जहाँ में तो वो हीरा बन, जिसकी अपनी एक अलग चमक बोलती है!