Showing posts with label जीवन का सफ़र. Show all posts
Showing posts with label जीवन का सफ़र. Show all posts

Monday, June 28, 2010

इम्तिहान

जीवन का सफ़र एक इम्तिहान होता है
इस इम्तिहान में पास हों या फ़ैल, इसका फैसला करने वाला इंसान होता है !

मनुष्य रूप ही संसार में सबसे श्रेष्ठ वान होता है
क्यूंकि मनुष्य के पास ही दिमाग रूपी औज़ार होता है !

मनुष्य चाहे तो क्या नहीं कर सकता,गर वो ठान ले
अपनी अन्दर की छुपी छमताओं को , गर वो जान ले !

जीवन है तो मुश्किलें भी आएँगी, आपके होंसोलो को पल पल आजमायेंगी
यही मुश्किलें आपको जीवन, जीने का सही सलीका सिखलायेंगी!

मुश्किलों से भाग जाना बड़ा ही आसान होता है
गौर से देखो तो हर पहलु, ज़िन्दगी का इम्तिहान होता है
जहाँ में डरने वालों को, कुछ नहीं मिलता
और लड़ने वालों के क़दमों में झूका सारा जहान होता है !