Showing posts with label पहचान. Show all posts
Showing posts with label पहचान. Show all posts

Saturday, July 17, 2010

पहचान

दुनिया के हर शौक को पाला नहीं जाता,
जलती आग में हाथ को डाला नहीं जाता !

मंजिलों को पाना होता नहीं आसान,
राह में होते है हज़ारो रोड़े और कई तूफ़ान !

हर तूफ़ान में कश्ती को किनारा नहीं मिलता,
हर डूबते हुए को साहिल का सहारा नहीं मिलता!

ये सच्च है की दुनिया में हर एक चीज़ को पाना चाहता है इंसान,
ताउम्र अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए, लड़ता है हर इंसान,

मिलती है पहचान उसी को जग में ,जिसको मेहनत से होता है प्यार,
क्यूंकि सच्ची मेहनत और लगन ही,उसकी कामयाबी के दो अचूक होते है हथियार!

Sunday, June 20, 2010

आज के सगे भाइयों की कहानी

आँखों में पानी है, दिल में जज्बात
लेकिन कह नहीं सकते,एक दुसरे से ये अपनी बात!

है दिल के किसी कोने में, आज भी कुछ यादें
थी जो कभी इनकी बचपन की बुनियादें !

भाई तो रह गए, भाईचारा मिट गया
था आँखों में जो सपना वो प्यारा मिट गया!

दिल में ग़मों की तादाद बढ़ गयी
भाई से भाई की पहचान मिट गई!

जन्म लिया एक ही घर में
लेकिन आज हर दरो दिवार बंट गई!

चली आंधी की एक ऐसी लहर
जहाँ अपनों की हर याद मीट गई!