Wednesday, August 11, 2010

दोस्ती करो तो कैसी !

















दोस्ती
एक अनमोल तोहफा होता है,
जिसका इस दुनिया में एक अहम् मोल होता है!

दोस्ती करना दुनिया का दस्तूर है,
किन्तु इसे निभाना थोड़ा मुश्किल जरूर है!

दोस्ती करो तो कृष्ण भगवान् जैसी,
भक्ति करो तो हनुमान जैसी,
मर्यादा स्थापित करो तो श्री राम जैसी,

करो ऐसी दोस्ती जिससे संस्कारों का जग में उत्थान हो,
करो किसी से दोस्ती गर जग में दोस्ती का तुम सम्मान करो,

इसी संकल्प के साथ एक नए युग कि और तुम प्रस्थान करो !

सूरज ना बन पाए तो ना सही,
हो सके तो दीपक बनकर ही तुम रौशनी का दान करो!

करो जो दोस्ती किसी से तो उसे निभाने का प्रयास करो ,
किन्तु अपने आदर्शों को रखो सबसे सर्वोच्य,
इसमें कभी ना कोई समझोता तुम स्वीकार करो!

Monday, August 2, 2010

खुद पर भरोसा करो



















कोई
भी इंसान कमज़ोर या ताकतवर नहीं होता,
ज़िन्दगी जीने के हौंसले, ये पहचान बनातें हैं उसकी,

ये जीने के हौंसले....
किसी
को तो शोहरत की बुलिन्दयों तक पहुंचा देतें हैं ,
और किसी की आँखों को अनगिनत आंसू दे जाते हैं ,

किन्तु कोई भी हालात, इंसान के इरादों से ज्यादा मजबूत नहीं होतें,
जो लोग करतें हैं खुद पर यकीन, वो बुरे हालातों के समक्ष भी मजबूर नहीं होतें!

जिनकी चाहत है उड़ने की जहाँ में ,वो उड़ान भर ही लेतें हैं,
पंख भले ही न दे साथ उनका शुरूआत में,
किन्तु अपनी बार- बार की कोशिशों से,
वो उन निर्जीव पंखो में भी,एक न एक दिन जान भर ही लेतें हैं!

जिनको होता है खुद पर भरोसा,
वो अपनी तय हर मंजिल को हासिल कर ही लेतें है!