आँखों में पानी है, दिल में जज्बात
लेकिन कह नहीं सकते,एक दुसरे से ये अपनी बात!
है दिल के किसी कोने में, आज भी कुछ यादें
थी जो कभी इनकी बचपन की बुनियादें !
भाई तो रह गए, भाईचारा मिट गया
था आँखों में जो सपना वो प्यारा मिट गया!
दिल में ग़मों की तादाद बढ़ गयी
भाई से भाई की पहचान मिट गई!
जन्म लिया एक ही घर में
लेकिन आज हर दरो दिवार बंट गई!
चली आंधी की एक ऐसी लहर
जहाँ अपनों की हर याद मीट गई!
Collection of motivational poems which will helps one individual not only in pursuing the dreams but to make them a reality as well.These inspirational poems are here to help relight that fire in your soul, to help you reclaim the life you were meant to live.
Sunday, June 20, 2010
Tuesday, June 8, 2010
जियो तो ऐसे
छु ले आसमान, जमीं की तू तलाश न कर
उड़ान भर ले ज़िन्दगी की
खुशिओं की तू तलाश ना कर!
गमों से रिश्ता पुराना है जिंदगी का
छोड़ कर गमों के दामन को,
आगे बढ़ जाना ,सही ठिकाना है जिंदगी का !
गमों से दूर होकर , तेरी तकदीर भी बदल जायेगी
मुस्कुराना सिख ले, जिंदगी की तस्वीर ही बदल जायेगी!
खुश होने के लिए वजह की तलाश न कर
जीना है तो खुल कर जी , गम और ख़ुशी का हिसाब न कर !
उड़ान भर ले ज़िन्दगी की
खुशिओं की तू तलाश ना कर!
गमों से रिश्ता पुराना है जिंदगी का
छोड़ कर गमों के दामन को,
आगे बढ़ जाना ,सही ठिकाना है जिंदगी का !
गमों से दूर होकर , तेरी तकदीर भी बदल जायेगी
मुस्कुराना सिख ले, जिंदगी की तस्वीर ही बदल जायेगी!
खुश होने के लिए वजह की तलाश न कर
जीना है तो खुल कर जी , गम और ख़ुशी का हिसाब न कर !
Subscribe to:
Posts (Atom)