
दर्द चाहे कैसा भी हो, जिंदगी में सदा मुस्कुरातें चलो,रुकावटें चाहें कितना भी रोकें तुम्हें, आगे कदम बढ़ाते चलो!चोट चाहे कितनी ही गहरी क्यों न हो, आँखे अपनी नम ना करो,गर टूट गया एक सपना तो क्या , तुम उसके लिए कोई गम ना करो !एक सपना टूटा जो आज तो कल कई, नए सपने तेरी आँखों में आ जायेंगे,तेरे जीवन को कई बेहतरीन खुशियों से सजा जायेंगें!खुश रहना जीवन को जीने का सही तरीका है ,खुशियों के बिना तो ये जीवन बहुत ही नीरस और फीका है !इसीलिए तो मैं कहती हूँ , आकाश बनो और सितारों की तरह सदा जग में जगमगातें रहो,बहुत प्यारी है ये जिंदगी मेरे दोस्त , इस जिंदगी में सदा मुस्कुरातें रहो!
तीर है हम,हमें चलाओं तो सही,फिर हम खुद ब खुद अपना निशाना चुन लेंगें,चुन लेंगे मंजिल, कोई ठिकाना चुन लेंगें,जो पड़ी जरूरत लड़ने की, तो जिंदगी से टकराना सीख लेंगें!जो लगेगी ठोकर कभी, तो गिर के उठ लेंगें,धरती की मिट्टी को अपने दामन में भर लेगें,छोड़ खुशियों को दुखो से अपना रिश्ता जोड़ लेंगें! हर मुश्किल का सामना अपनी हिम्मत से हर बार करेंगें,नहीं रहेंगें पीछे किसी से हम अपनी ऐसी मंजिल तय करेंगें,रहतें हुए इस धरती पर उस आकाश को छू लेंगें ,जब तक है जान शरीर में,हर बुराई से लड़ेंगें,आने वाली पीढ़ी के लिए हम भी एक मिसाल बनेंगें,मिसाल बनेंगें ऐसी, जिसे दुनिया भुलाए न भुला सके,पर्वत का वो शिखर बनेंगें जिसे, कोई झुकाए न झूका सके, इतिहास रचेंगें कुछ ऐसा जिसे युगों- युगों तक कोई मिटाए न मिटा सके!